जलालाबाद थाना पुलिस ने शेरपुर चुरघुटी गांव से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शेरपुर चुरघुटी निवासी मनोज के पास से 12 बोर की एक नाजायज बंदूक व कारतूस बरामद हुआ है, जबकि उसी गांव के राम प्रताप के पास से 315 बोर का एक अवैध देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।