जलालाबाद: रोडवेज बस अड्डा जलालाबाद में अराजक तत्वों का लगा रहता है जमावड़ा, सफाई कर्मी ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
जलालाबाद में राजकीय रोडवेज बस अड्डे पर शौचालय के पास दिनभर अराजक तत्व बैठे रहते हैं और वहां वाहनों में बैठकर मादक पदार्थ का सेवन करते हैं। इसके कारण वहां बने महिला शौचालय में जाने वाली महिला यात्री असुविधा का सामना करती हैं और शौचालय जाने से कतराती हैं। इसको लेकर सफाई कर्मी ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।