जलालाबाद: गांव बड़े हरेवा से एक मादक पदार्थ विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना जलालाबाद पुलिस ने बड़े हरेवा के पास से गांव निवासी मनोज को गिरफ्तार किया। उसके पास 10 किलो मादक पदार्थ डोडा पोस्ता बरामद हुआ ।पुलिस ने आरोपी पर अभियोग पंजीकृत करने के बाद उसे जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह डोडा पोस्ता खाई खेड़ा की बाजार से विजय नाम के व्यक्ति से खरीदा था।