शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के ककराला निवासी महिला मुन्नी देवी ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में गाटा संख्या 423 बुधआना जलालाबाद मार्ग पर उन्होंने जमीन खरीदी थी। अब दबंग लोग मकान बनाने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।