नईसराय: जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक, पर पोर्टल पर दर्शा रहा 'स्टॉक नहीं'
किसानों के तमाम आंदोलनों और प्रशासन के आश्वासनों के बाद भी खाद की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। किसानों का कहना है कि विभागीय अधिकारी जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक होने की बात कह रहे हैं। लेकिन पोर्टल पर खाद उपलब्ध नहीं होना दर्शाया जा रहा है। इसके चलते किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नई सराय क्षेत्र में हजारों किसान हैं।