गावां: राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल रेफर
Gawan, Giridih | Aug 21, 2026 गावां थाना क्षेत्र के पटना नगवां पुल पर गुरुवार की रात आठ बजे एक बाइक सवार ने राह चलते वृद्ध व्यक्ति और सात माह की पोती को टक्कर मार दी। घटना में वृद्ध व्यक्ति, मासूम बच्ची और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सांख पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव ने प्राइवेट वाहन से सभी घायलों को लेकर गावां सीएचसी पहुंचें।