🔴 बैंकों में लटका ताला, ग्राहक रहे परेशान
बोकारो में शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंककर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। जिले की बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा, जिससे ग्राहक इधर-उधर भटकते नजर आए।
मूसलाधार बारिश के बीच बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेक्टर-4 सिटी सेंटर से रैली निकाली और पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, PLI में भेदभाव खत्म करने और ग्राहक सेवा के लिए नई भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
⚠️ बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
#Bokaro #BokaroNews #BankStrike #BankEmployees #BankStrike2026 #JharkhandNews #CurrentBokaro
Chas, Bokaro | Sep 11, 2026