सिंगरौली: एनसीएल की खदान में घुसकर लूट व मारपीट के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक की तलाश अभी भी जारी
खदान क्षेत्र में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर दो नली बंदूक, कारतूस एवं अन्य सामान लूटने की वारदात सामने आई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि सभी आरोपी खदान में कोयला चोरी के इरादे से घुसे थे। परंतु गार्ड से सामना होने पर उन्होंने उनसे हाथापाई कर उसकी बंदूक, कारतूस व मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया, वहीं हो- हल्ला मचने के बाद सभी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। गोरबी पुलिस ने एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया था। दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। एक की तलाश अभी भी जारी है।