सिंगरौली: युवती से दुराचार के मामले में महीने भर से फरार चल रहे आरोपी को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना मोरवा की गोरबी पुलिस ने बलात्कार के मामले में महीने भर से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी अनुसार बीते माह 13 अप्रैल को बरगवां थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर एनसीएल गोरबी ब्लॉक बी के आवासीय परिसर में गनियारी निवासी एक युवती से दुष्कर्म किया था। वही दुष्कर्म के बाद आरोपी अपने वादे से मुकर कर फरार हो गया। प्यार में धोखा खाई युवती ने इस घटना के बाद पुलिस का सहारा लिया। गोरबी पुलिस ने सादी वर्दी में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया है।