सिंगरौली: अमिलिया घाटी के जंगल में मिला अज्ञात महिला का कंकाल, पुलिस जांच में जुटी
जिले के माड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बंधौरा चौकी के अमिलिया घाटी के जंगल में एक अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से क्षेत्रभर में सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि महिला का कंकाल अलग-अलग जगहों पर बिखरा पड़ा हुआ मिला है।कहीं पर सिर तो कहीं बाल तो कहीं हड्डीयां मिली है। जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने जा रहे ग्रामीण लोगों ने कंकाल देखा और इसकी जानकारी बंधौरा चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बंधौरा चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।