सिंगरौली: ₹12 लाख कीमत की 12 बाइकों के साथ सात चोरों को सिंगरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते की सतत निगरानी एवं थाना प्रभारी विन्ध्यनगर शिवपूजन मिश्रा तथा चौकी प्रभारी जयन्त सुरेंद्र यादव को एक बड़े मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी मिली है। जिसमें जयंत, कोतवाली सहित आसपास से चोरी गई 12 लाख की कीमत के 12 मोटरसाइकिल जप्त कर चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।