सिंगरौली: सासन चौकी पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर को मझौली स्थित म्यार नदी के पास से किया जब्त
सासन चौकी अंतर्गत पुलिस ने मझौली स्थित म्यार नदी से अवैध रेत लोड कर जा रहे टै्रक्टर को मझौली से जप्त किया है। ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की मझौली म्यार नदी के ऊपर बकरी मोड़ से अबैध रेत (बालू) चोरी कर ट्रैक्टर में लोड कर परिवहन करते हुए आ रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित होकर करीबन 2 बजे ग्राम मझौली तरफ रवाना किया गया पहुचते ही ट्रैक्टर को रोका तो ड्राईवर ट्रैक्टर छोड़ के भाग गया। उक्त ट्रेक्टर को अबैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर थाना वैढ़न मे अपराध पंजीध्द कर विवेचना मे लिया गया।