बौंसी: भलजोर चेक पोस्ट पर ट्रक की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, आरोपी चालक जेल भेजा गया
Bausi, Banka | May 11, 2025 बौसी- दुमका मुख्य मार्ग स्थित भलजोर चेक पोस्ट पर शनिवार देर रात ट्रक के धक्के से होमगार्ड जवान की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार करीब 3:00 बजे आरोपी चालक को जेल भेज दिया। गिरफ्तार ट्रक चालक झारखंड के कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया निवासी मुन्ना यादव के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद ही पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया था।