बौंसी: अचारज मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Bausi, Banka | May 10, 2025 अचारज में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार करीब 2 बजे बांका जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि 9 मई को मंटू कुमार ने मारपीट को लेकर सौरभ कुमार, गौरव कुमार, सुमन कुमार, कृष्णमोहन साह, अन्नु देवी, सत्यम कुमार सहित अन्य ने घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कराया था।