बौंसी: भलजोर चेक पोस्ट पर नारियल लदे ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | May 10, 2025 बौसी-दुमका मुख्य मार्ग स्थित भलजोर चेक पोस्ट पर शनिवार रात करीब 9:30 बजे नारियल लदे ट्रक की चपेट में आने से एक होमगार्ड जवान की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य होमगार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृत होमगार्ड की पहचान मटिहानी निवासी योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। जबकि लाल जी टुडू घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।