बौंसी: बौसी रेफरल अस्पताल का सीएस ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Bausi, Banka | May 9, 2025 बौसी रेफरल अस्पताल का सिविल सर्जन डॉक्टर अनिता कुमारी ने शुक्रवार करीब 4:00 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑपरेशन थिएटर को सुदृढ़ एवं सुविधा विस्तार करने का निर्देश दिया। इस दौरान सिविल सर्जन ने मरीजों से भी बातचीत की। निरीक्षण के दौरान प्रसव वार्ड, ओटी ड्रग काउंटर सहित अन्य वार्ड का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पदाधिकारी को दिशा निर्देश भी दिया।