बौंसी: विधानसभा चुनाव के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण, प्रखंड सभागार में मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण
Bausi, Banka | May 10, 2025 बौसी प्रखंड सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार करीब 3:00 बजे प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ को मास्टर ट्रेनर उत्तम कुमार झा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया की अयोग्य मतदाता को मतदाता सूची से हटाना है और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बीएलओ का 14 ग्रुप बनाया गया है।