बौंसी: ब्लॉक मोड के पास से पुलिस ने 41 बोतल शराब के साथ तस्कर का बाइक जब्त किया
Bausi, Banka | May 9, 2025 बौसी थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड समीप से पुलिस ने 41 बोतल शराब के साथ तस्कर का बाइक जब्त कर लिया। शुक्रवार करीब 4:00 बजे थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन जांच के दौरान 41 बोतल शराब जब्त किया गया है, जबकि एक बाइक भी जब्त किया गया है। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।