Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
hemant.suman
बारां की लंका कॉलोनी में एक मकान में चोरी की वारदात लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी करीब दो लाख रुपए नकद, एक किलो चांदी, एक मंगलसूत्र और कान की बाली चोरी
Sangod, Kota
| Nov 13, 2026
MORE NEWS
कोटा केडीए में नायक का का हल्लाबोल, ईडब्लूएस-एलआईजी आरक्षण पर आयुक्त का किया घेराव कोटा के शम्भूपुरा ग्रोथ सेंटर की ‘सत्यम शिवम सुंदरम योजना’ में EWS और LIG वर्ग का आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर NAYAK संगठन ने KDA कार्यालय पर प्रदर्शन किया और आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। NAYAK कन्वीनर शशांक शर्मा ने आरोप लगाया कि योजना के मूल प्रस्ताव और RERA में EWS-LIG आरक्षण का प्रावधान था, लेकिन अंतिम ब्रोशर से इसे हटा दिया गया। संगठन के मुताबिक, 850 रुपए प्रति वर्गफुट की दर से निम्न आय वर्ग को भी भूखंड दिए जा रहे हैं। उन्होंने EWS-LIG आरक्षण तत्काल बहाल करने, राजस्थान अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी 2015 के अनुसार आरक्षण देने, आय के आधार पर आवेदनों का वर्गीकरण करने व विसंगतियां दूर होने तक योजना की प्रक्रिया रोकने की मांग की
Sangod, Kota | Nov 13, 2026
कोटा जेके लोन अस्पताल के लेब कर्मचारी ने किया सुसाइड सुसाइड नोट में अस्पताल के दो अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप कोटा जेके लोन हॉस्पिटल में कार्यरत ECG टेक्नीशियन सतीश कुमार ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि उससे 13 दिनों तक जबरन ड्यूटी करवाई जा रही थी। विरोध करने पर उसे नौकरी खराब करने की धमकी दी जाती थी। टेक्नीशियन ने नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल बैरवा और नवीन शर्मा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
Sangod, Kota | Nov 13, 2026
झालावाड़ में एसीबी की कार्रवाई, सहकारी उपभोक्ता भंडार के ऑडिट इंस्पेक्टर मस्तराम मीणा रंगे हाथ गिरफ्तार परिवादी से बिल पास करने की एवज में मांगी राशि 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार शिकायत पर झालावाड़ एसीबी ने की कार्रवाई एसीबी के सीआई साजिद खान एवं टीम ने की कार्रवाई
Sangod, Kota | Nov 13, 2026
डग पुलिस की जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; 16 हजार रुपए नकद और 6 मोबाइल जब्त झालावाड़। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डग थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 हजार रुपए की जुआ राशि, 6 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 112(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी आशीष भार्गव के निकटतम सुपरविजन में डग थानाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 11 नवंबर 2026 की देर रात गश्त के दौरान पुलिस टीम को पृथ्वीगढ़ रोड स्थित डग के एक खेत के बगीचे में कुछ लोगों के ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे छह आरोपियों मनोज बैरागी (29), कालूलाल प्रजापत (30), नरेंद्र सिंह (37), आरिफ (27) निवासी बोलिया थाना गरोठ जिला मंदसौर, मनीष (39) और चंदू सोनी (28) निवासी सिलेहगढ़ थाना मिश्रोली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 16 हजार रुपए की जुआ राशि, छह मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिलें जब्त कीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई में डग थाना पुलिस की विशेष टीम शामिल रही।
Sangod, Kota | Nov 13, 2026
कोटा में प्रसव ऑपरेशन के बाद महिला की किडनी फेल, सांस लेने में परेशानी और यूरिन भी बंद इंद्रगढ़ की रहने वाली प्रीति की डिलीवरी के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत। ऑपरेशन के बाद ऐसी स्थिति बनी कि किडनी ने काम करना बंद कर दिया। #KotaNews #Kota #RajasthanNews #BreakingNews #KotaHospital #HospitalNews #MedicalNews #HealthNews #DeliveryCase #KidneyFailure #MedicalUpdate #Indragarh #LatestNews #ViralNews #KotaLive
Sangod, Kota | Nov 13, 2026
कोटा-झालावाड़ हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार कार सवार बच्चो समेत परिवार के सभी लोग सुरक्षित, कोटा। कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर जगपुरा के समीप देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटी खाते हुए वापस सीधी हो गई। कार में छोटे बच्चों सहित पूरा परिवार सवार था। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कोटा से झालावाड़ की ओर जा रही थी। जगपुरा के पास अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और कार सीधे हाईवे के डिवाइडर से जा भिड़ी। जोरदार टक्कर के बाद कार पलटती चली गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे परिवार और छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त कार के पीछे कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा दुर्घटना और गंभीर हो सकती थी। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार डिवाइडर के बीचोंबीच पड़ी रही और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Sangod, Kota | Nov 12, 2026
कोटा यातायात पुलिस ने दुपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की कोटा शहर पुलिस अधीक्षक *श्रीमती तेजस्विनी गौतम* के आदेशानुसार आज कोटा ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के पीछे वाले प्लॉट पर *ट्रैफिक डिप्टी दिलीप दायमा* और उनकी टीम ने जब्त किए गए 200 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। आईजी साहब और एसपी मैम के निर्देशन में पिछले दिनों चलाए गए अभियान में 90 से ज्यादा साइलेंसर जब्त किए गए थे। रूटीन कार्रवाई सहित कुल 200+ साइलेंसर नष्ट किए गए। बुलेट पर पटाखे फोड़ने वालों पर ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अब ऐसे साइलेंसर बनाने और बेचने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई होगी।
Sangod, Kota | Nov 12, 2026
कोटा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार दशहरा मैदान में पुलिस की गाड़ी देखकर घबराया युवक, रास्ता बदलकर भागने की कोशिश की; तलाशी में छिपाकर रखी मिली शराब कोटा। शहर में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोटा शहर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में किशोरपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी शराब के 52 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा के सुपरविजन और एएसपी वृत्त प्रथम मनीष शर्मा के निर्देशन में किशोरपुरा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस की गाड़ी देखते ही बदलने लगा रास्ता पुलिस के अनुसार 12 नवंबर 2026 को किशोरपुरा थाना पुलिस की टीम दशहरा मैदान में श्रीराम रंगमंच के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर एक युवक अचानक घबरा गया और रास्ता बदलकर भागने का प्रयास करने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास मौजूद कट्टे में छिपाकर रखे गए देशी सादा मदिरा के 52 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद असफाक पुत्र इब्राहिम निवासी मकान नंबर 402, नारायणदास का अड्डा, आदर्श नगर, बंजारा कॉलोनी, गुमानपुरा, कोटा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरपुरा थाने में प्रकरण संख्या 175/2026 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जसवीर सिंह सुजनी कर रहे हैं। इस कार्रवाई में थाना अधिकारी चेतन शर्मा के नेतृत्व में चौथमल, किशोर यादव, धनराज और अशोक सहित पुलिस टीम के जवान शामिल रहे।
Sangod, Kota | Nov 12, 2026