कोटा केडीए में नायक का का हल्लाबोल, ईडब्लूएस-एलआईजी आरक्षण पर आयुक्त का किया घेराव
कोटा के शम्भूपुरा ग्रोथ सेंटर की ‘सत्यम शिवम सुंदरम योजना’ में EWS और LIG वर्ग का आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर NAYAK संगठन ने KDA कार्यालय पर प्रदर्शन किया और आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। NAYAK कन्वीनर शशांक शर्मा ने आरोप लगाया कि योजना के मूल प्रस्ताव और RERA में EWS-LIG आरक्षण का प्रावधान था, लेकिन अंतिम ब्रोशर से इसे हटा दिया गया। संगठन के मुताबिक, 850 रुपए प्रति वर्गफुट की दर से निम्न आय वर्ग को भी भूखंड दिए जा रहे हैं। उन्होंने EWS-LIG आरक्षण तत्काल बहाल करने, राजस्थान अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी 2015 के अनुसार आरक्षण देने, आय के आधार पर आवेदनों का वर्गीकरण करने व विसंगतियां दूर होने तक योजना की प्रक्रिया रोकने की मांग की
Sangod, Kota | Nov 13, 2026