कोटा जेके लोन अस्पताल के लेब कर्मचारी ने किया सुसाइड
सुसाइड नोट में अस्पताल के दो अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
कोटा जेके लोन हॉस्पिटल में कार्यरत ECG टेक्नीशियन सतीश कुमार ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि उससे 13 दिनों तक जबरन ड्यूटी करवाई जा रही थी। विरोध करने पर उसे नौकरी खराब करने की धमकी दी जाती थी। टेक्नीशियन ने नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल बैरवा और नवीन शर्मा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
Sangod, Kota | Nov 13, 2026