बदायूं: ककराला वार्ड नंबर 18 में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने दो लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
Budaun, Budaun | Dec 5, 2024 बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला वार्ड नंबर 18 में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने दो लोगों को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल गोलू पुत्र बबलू और मोइन पुत्र अशरफ निवासी वार्ड नंबर 18 थाना अलापुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।