बदायूं: अभिगांव गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 4, 2024 बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के अभिगांव गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार मोहित पुत्र दिनेश निवासी सिकंदरपुर अरु गांव का रहने वाला है। बाइक सवार अपनी ससुराल के लिए जा रहा था तभी हादसा हो गया। घायल की हालात गम्भीर बनी हुई है।