बदायूं: शेरपुर गांव में जमीन के विवाद के चलते चार लोगों ने लाठी, डंडा और भाला से एक व्यक्ति को किया घायल
Budaun, Budaun | Dec 5, 2024 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के शेरपुर गांव में जमीन के विवाद के चलते चार लोगों ने वीरेश पुत्र चोखे लाल को लाठी डंडा भाला मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।