बदायूं: गुलड़िया गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बच्चा सहित दो लोग गंभीर घायल हुए
Budaun, Budaun | Dec 4, 2024 बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार बच्चा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार विजनेश और बच्चा कमलेश निवासी भुड़ेली गांव के रहने वाले हैं। बाइक सवार दावत में जा रहे थे तभी हादसा हो गया।