बदायूं: कुरऊ गांव में पारिवारिक झगड़े के चलते किशोरी ने छत से कूदकर जान देने की कोशिश की, गंभीर घायल
Budaun, Budaun | Dec 4, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कुरऊ गांव में पारिवार में हुए झगड़े के चक्कर में किशोरी ने छत से कूद कर जान देने की कोशिश की। जिसमें किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किशोरी रूचि पुत्री सियाराम निवासी कुरऊ गांव की रहने बाली है। घायल किशोरी की हालत गंभीर बनी है।