जमुई: हाजेचक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक और उनकी पत्नी घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 11, 2025 हाजेचक गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक और उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। उसके बाद निजी क्लिनिक में दोनों का इलाज कराया गया फिर सोमवार की दोपहर 1:00 बजे दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधवा गांव निवासी शिक्षक जयप्रकाश सिंह और उनकी पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है।