जमुई: जमुई में अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने 10 सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया
Jamui, Jamui | Aug 11, 2025 बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत कर दी है। मशाल जुलूस के बाद सोमवार 12 बजे संघ के बैनर तले एन आई सी ऑफिस के नजदीक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए अपनी समस्याओं और लंबित मांगों को उजागर करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की ।