जमुई: उत्पाद विभाग ने अलग-अलग जगहों से 6 तस्करों को अंग्रेजी व देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार, दो लग्जरी वाहन और एक बाइक जब्त
Jamui, Jamui | Aug 11, 2025 DM और एसपी के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने अलग- अलग जगहों से 6 शराब तस्करों को 369 लीटर अंग्रेजी और 55 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दो लग्ज़री वाहन और एक बाइक को जब्त किया गया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने प्रेस वार्ता कर सोमवार की शाम 4:00 बजे जानकारी दी है।