जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने छपरा के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के अनुपालन का दिया निर्देश
जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री रौशन कुमार ने आज संध्या छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंकज सिनेमा रोड, नगरपालिका चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक, तेलपा स्टैंड एवं श्यामचक स्थित प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में पंडालों के अंदर एवं बाहर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए मजबूत बल्ले अथवा स्टील पिलर से बैरिकेडिंग करने तथा प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पंडालों में दिन एवं रात्रि के समय कार्यक�
Saharsa, Bihar | Oct 13, 2026