कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर DM दीपेश कुमार ने की समीक्षा बैठक, कोषांगों के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
सहरसा। आगामी बिहार विधान परिषद के 006 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार, 13 अक्टूबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्वाचन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित तैयारियों एवं विभिन्न कोषांगों की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करना था।
#Saharsa #BiharNews #KoshiGraduateElection2026 #ElectionCommission #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Oct 13, 2026