बिहार में ‘संकल्प’ डैशबोर्ड और ‘समन्वय’ पोर्टल का शुभारंभ, 48 विभागों के कार्यों की होगी निगरानी
पटना। मुख्य सचिवालय स्थित ‘संवाद’ सभागार में ‘संकल्प’ डैशबोर्ड एवं ‘समन्वय’ पोर्टल का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य राज्य के सभी 48 विभागों के कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाना है।
इन डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभागीय कार्यों एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखने में मदद मिलेगी। इससे कार्यों की समीक्षा और निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं को पूरा करने की दिशा में प्रशासनिक समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
#SamriddhBihar #ViksitBharat #BiharNews #DigitalGovernance #सुशासन
Kahara, Saharsa | Oct 13, 2026