हरिद्वार: GRP ने हरिद्वार और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों से भी की पूछताछ
राजकीय रेलवे पुलिस ने हरिद्वार और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर शुक्रवार शाम अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में आने वाले लोगों की तलाशी ली गई। यही नहीं संवेदनशील स्थानों पर रेलवे ट्रैक के किनारे रह रहे लोगों से भी पूछताछ की गई। रानीपुर स्थित जीआरपी मुख्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि आलाधिकारियों के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।