हरिद्वार: ठेकेदार को मीडियाकर्मी बनकर धमकाने वाले 2 आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार
ठेकेदार जोगेंद्र सिंह को मीडियाकर्मी बन कर धमकाने वाले 2 आरोपी सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़े है। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को डेंसों चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी नवनीत शर्मा और विनीत कौशिक पर ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि उसको डरा धमका कर 10 हजार रुपए वसूले गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से दस हजार रुपए और मीडिया कार्ड भी बरामद किए हैं।