हरिद्वार: हर की पौड़ी के पास मोती बाजार में चाइनीज मांझे में उलझकर घायल हुए स्ट्रीट डॉग्स, लोगों ने बचाया
प्रशासन और पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद चाईनीज मांझे की बिक्री बाजारों में धड़ल्ले से जारी है। जिसके चलते न केवल इंसान बल्कि बेजुबान जानवर भी घायल हो रहे हैं। घटना हर की पौड़ी के पास मोती बाजार की है जहां चाईनीज में उलझने से स्ट्रीट डॉग्स घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह चाईनीज मांझे में लिपटे स्ट्रीट डॉग्स को बचाया।