हरिद्वार: हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने ऋषिकुल विद्यापीठ के पास से एक वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायालय से चल रहा था वांछित
हरिद्वार कोतवाली ने आज ऋषिकुल विद्यापीठ के पास से आज एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है और गैर जमानत वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आज आरोपी को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की है।