हरिद्वार: दृष्टि दिव्यांग महिला और उसके नाबालिग बेटे के दोहरे हत्याकांड का SSP परमेंद्र डोभाल ने रौशनाबाद कार्यालय में किया खुलासा
शुक्रवार शाम SSP परमेंद्र डोभाल ने झबरेड़ा क्षेत्र में हुई दृष्टि दिव्यांग महिला और उसके बेटे की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। संपत्ति के लालच में दारोगा समेत 3 लोगों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी दारोगा छुन्ना सिंह और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। SSP ने पुलिस को 10000 का ईनाम दिया है।