हरिद्वार: खड़खड़ी क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हुआ बाइक सवार युवक और एक बच्चा
चाईनीज मांझे की चपेट में आने से बाईक सवार युवक और बच्चा बुरी तरह घायल हो गए। घटना खड़खड़ी कहते में रेलवे फाटक के पास की है। अचानक चाईनीज मांझा दोनो के गले में लिपट गया जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ई रिक्शा से दोनो को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनो का ईलाज जारी है। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।