झाबुआ: झाबुआ में भारत निर्वाचन आयोग ने वीसी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की, कलेक्टर रहीं उपस्थित
Jhabua, Jhabua | Nov 19, 2025 बुधवार शाम 4 बजे भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक एवं सचिव द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस दौरान झाबुआ से कलेक्टर नेहा मीणा व अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा भी उपस्थित रहे