झाबुआ: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी झाबुआ में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, शपथ दिलाई गई
Jhabua, Jhabua | Nov 18, 2025 मंगलवार को शाम 4 बजे नशामुक्ति अभियान अंतर्गत कलेक्टर नेहा मीणा के निर्देशानुसार डॉ एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी झाबुआ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों के स्वागत पश्चात नशामुक्ति विषय पर सभी अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं विधार्थी मोजूद थे।