झाबुआ: झाबुआ ब्लॉक के ग्राम पाडलझोसा में जिला प्रबंधक द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का निरीक्षण
Jhabua, Jhabua | Nov 18, 2025 मंगलवार शाम 4 बजे झाबुआ ब्लॉक के ग्राम पाडलझोसा में आयोजित वित्तीय साक्षरता कैंप का निरीक्षण अग्रणी जिला प्रबंधक मोहम्मद अल्ताफ द्वारा किया गया। कैंप में ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बजट निर्माण, सूक्ष्म बचत का महत्व, आदि की जानकारी दी गई।