18 नवम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में जनसुनवाई ली गई। कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 50 आवेदन आए।