फिरोजाबाद में 14 वर्षीय छात्रा घर से निकली, वापस न लौटी - परिवार ने पुलिस से मदद मांगी
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के एक परिवार की 14 वर्षीय बेटी 15 अक्टूबर की सुबह पढ़ने के लिए घर से निकली थी और उसके बाद घर वापस नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी खोजबीन की।
परिजनों की शिकायत पर थाना रामगढ़ पुलिस ने 15 अक्टूबर को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शिकायत पर्ची भी जारी की गई है।
बेटी के पिता ने बताया कि परिवार बहुत परेशान है और प्रशासन से मदद की उम्मीद है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए निवेदन किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने सभी से अपील की है कि अफवाह न फैलाएं और पुलिस जांच में सहयोग करें।
#Firozabad #HelpForFamily #Ramgarh #FirozabadPolice #SocialNews #DDMNews