टूंडला में DIG शैलेश पांडे का पैदल मार्च - दुर्गा पूजा पर महिला सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, मिशन शक्ति के तहत तैनात होंगी महिला पुलिसकर्मी
फिरोजाबाद। दुर्गा पूजा और रामलीला त्योहार को लेकर आगरा रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश पांडे ने आज टूंडला में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, एसएसपी, सीओ अरुण चौरसिया, थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। DIG ने मुख्य बाजार, दुर्गा पंडालों और रामलीला स्थलों का निरीक्षण किया।
DIG शैलेश पांडे ने बताया कि शारदीय नवरात्र में सप्तमी तिथि है, फिरोजाबाद दुर्गा पूजा का बड़ा केंद्र है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, इसके लिए मल्टी लेयर सिक्योरिटी, भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था की गई है।
उन्होंने महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और पूजा पंडालों के आसपास महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं ताकि छेड़खानी की घटनाएं न हो और महिलाओं में सुरक्षा का भाव रहे।
जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।
#FirozabadNews #Tundla #DIGAgra #ShaileshPandey #DurgaPuja #Ramleela #FirozabadPolice #MissionShakti #DDMNews