फिरोजाबाद भंडारे की खीर बनी काल! ई-रिक्शा पलटा, एक ही परिवार के 10 लोग झुलसे, 5 मासूम तड़पे - आधी रात DM-SSP दौड़े अस्पताल
फिरोजाबाद। आज रात 9:52 बजे थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक दुर्घटना सामने आई है। मडुवा माता मंदिर के भंडारे हेतु खीर ले जा रहे एक ही परिवार के 10 लोग ई-रिक्शा पलटने के कारण घायल हो गए। इस दुर्घटना में 5 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका समुचित उपचार किया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की स्थितियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देशित किया है कि सभी घायलों, विशेषकर बच्चों का पूरी तन्मयता के साथ उचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन घायलों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है और हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी घायलों की स्थिति पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
@FirozabadPolice @DmFirozabad @Uppolice
#FirozabadNews #BasaiMohammadpur #ERickshawHadsa #FirozabadBreaking #DMFirozabad #SSPFirozabad #FirozabadAccident #UPNews #BreakingNews #DDMNews #FirozabadLive