"लोग मुझे सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली Political Wife बना रहे हैं" - गरबा में धर्म का भेद नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी हलचल तेज कर दी है। गरबा पंडाल में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देखिए इस मुद्दे पर आप लोग मुझे सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली Political Wife बना रहे हो।
लेकिन फिर भी मैं ये बोलना चाहती हूं, मैं पॉलिटिकल नहीं हूं। एज अ सोशल एक्टिविस्ट, मैं अपने या एज एक नागरिक करके अपना विचार प्रकट कर सकती हूं कि गरबा चाहे गरबा हो नवरात्रि हो या अपने बहुत ही सुंदर ऐसे फेस्टिवल हैं जो प्रसिद्ध हैं, लोग इसे पसंद करते हैं तो आस्था श्रद्धा से कोई भी आना चाहे, अपनी फैमिलीज को लेकर आना चाहे, मुझे लेकर आना चाहे तो मुझे जात-धर्म का उसमें भेद नहीं रहना चाहिए, यही मेरी सोच है।
अमृता फडणवीस ने आगे कहा कि दूसरी चीज हमें अगर हमारा धर्म भी प्रमोट करना है तो हमें पूरी दुनिया को उसके अनोखेपन से ओपन अप करना पड़ेगा। तो ये बहुत अच्छा तरीका है कि लोगों को हमारे धर्म में एक झांकी देने का।
बता दें कि अमृता फडणवीस गरबा में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थीं। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
#AmrutaFadnavis #DevendraFadnavis #GarbaControversy #Navratri2026 #PoliticalWife #GarbaDebate #MaharashtraNews #ViralBayaan #DDMNews