युवा संगम कार्यक्रम में 316 प्रारंभिक चयन एवं 258 को दिए गए ऑफर लेटर
सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा संगम कार्यक्रम में स्वरोजगार योजनाओं के 457 स्वरोजगारियों को 2 करोड़ 18 लाख का किया गया हितलाभ वितरण
--
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को जिला स्तरीय रोजगार,स्वरोजगार और अप्रेंटिस शिप के लिए युवा संगम कार्यक्रम आयोजन किया जाता है।
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय परिसर ईसागढ़ जिला अशोकनगर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
युवा संगम कार्यक्रम में 316 का प्रारंभिक चयन व 258 को मौके पर ही दिये गये ऑफर लेटर
--
युवा संगम कार्यक्रम में 411 युवाओं नें पंजीयन कराया एवं इसमें 8 कंपनियों ने 316 का शॉर्टलिस्टिंग करते हुए 258 आकांक्षी युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किये गए।
युवा संगम में विभिन्न सेक्टर की निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हुई जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए ऑफर लेटर उपलब्ध कराये गये
सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा संगम अंतर्गत स्वरोजगार योजनाओं के 457 स्वरोजगारियों को 2 करोड़ 18 लाख का किया गया हितलाभ वितरण
कार्यक्रम में युवा संगम कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी और शासन की महत्वपूर्ण विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ के 457 हितग्राहियो को 2 करोड़ 18 लाख का हितलाभ वितरण किये इसके साथ ही उपस्थित युवाओं को लीड बैंक अधिकारी द्वारा वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्रीमती सपना अहीरवार एवं सहायक प्रबंधक श्री अनुराग शर्मा जी , लीड बैंक मैनेजर श्री राजीव राय, शासकीय महाविद्यालय ईसागढ़ प्रभारी प्राचार्य डॉ दीपा वर्मा एवं डॉ जवाहर लाल टैगोर एवं समस्त स्टाफ आईटीआई से श्री नेहा यादव, जिला रोजगार कार्यालय से हर्षित माथुर, अवधेश शर्मा एवं स्टाफ, ग्रामीण आजीविका मिशन से शिव प्रसाद एवं अखिलेश जी ,उद्यानिकी विभाग से डी पी एम श्री अनिरूद्ध यादव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विभाग से श्री सौरव बोहरे, जनजाति कार्य विभाग से श्री बालमुकुंद सविता एवं मंच संचालन डॉ. जवाहर टैगोर द्वारा किया गया एवं अन्य आधिकारी /कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026