10 विभागों के 40 अधिकारी एवं कर्मचारियों को तनाव मुक्त रहने कराया गया अल्पविराम कार्यक्रम
--
राज्य आनंद संस्थान द्वारा जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए तनावमुक्त जीवन, बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला पंचायत अशोकनगर के सभाकक्ष में अल्पविराम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक जिला आबकारी अधिकारी संजय वर्मा एवं सीडीपीओ महिला बाल विकास विभाग जितेंद्र तिवारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
आनंद विभाग के जिला संपर्क प्रमुख एवं मास्टर ट्रेनर बलवीर सिंह बुंदेला ने विभाग का परिचय एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की इसके बाद मास्टर ट्रेनर आनंद रघुवंशी ने आनंद की अवधारणा तथा विभाग के प्रमुख संकल्प ‘अल्पविराम’ पर विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही कर्मों के लेखा जोखा पर बात रखी जीवन में क्षमा , धन्यवाद एवं कृतज्ञता के भावों के साथ जीवन के बेलेंस विषय पर अपने अनुभव के साथ सहभागितापूर्ण प्रस्तुति दी।
प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों ने अपने अनुभव सभी के साथ साझा किये सभी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम व्यक्ति की उत्पादक क्षमता में वृद्धि करते हैं नियमित अंतराल के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए।
कार्यक्रम में जिले के कृषि विभाग, जिला आबकारी विभाग,स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग आयुष विभाग, आईटीआई, उद्यानिकी आदि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar