ग्राम सेमरी शाहबाद में नवीन सार्वजनिक गौशाला का शुभारंभ
--
जिले के ग्राम सेमरी शाहबाद में नवीन सार्वजनिक गौशाला का शुभारंभ भव्य धार्मिक आयोजन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया। गौशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री साकेत मालवीय एवं पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी सहित अन्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।
उल्लेखनीय है कि गौशाला के संचालन की पहल पूर्व सरपंच एवं गौशाला संचालक श्री शिवप्रताप सिंह रघुवंशी द्वारा की गई है। गौशाला के लिए भूमि उपलब्ध कराने एवं निर्माण का संपूर्ण कार्य श्री रघुवंशी द्वारा निजी व्यय से कराया गया है। इस पहल का उद्देश्य निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय एवं बेहतर देखभाल उपलब्ध कराना है।
शुभारंभ अवसर पर सुंदरकांड के भव्य आयोजन के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया, जनपद उपाध्यक्ष श्री अभिषेक यादव, श्री सुधीर रघुवंशी, श्री सतेंद्र कलावत, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी, श्री धर्मेंद्र रघुवंशी, श्री रामवीर रघुवंशी, श्री सोनू जैन (गौसेवक अशोकनगर), पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. सियाराम जाटव, तहसीलदार शाढौरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर तथा श्री रामवीर सिंह यादव सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गौसेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।