दारू: हजारीबाग-बगोदर NH-522 पर सूखे पेड़, मौत का साया बने; बड़े हादसे का खतरा
हजारीबाग-बगोदर NH-522 पर सूखे पेड़ बन रहे मौत का साया, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। NH-522 हजारीबाग से बगोदर तक जाने वाली सडक पर यात्रियों की जान लगातार खतरे में बनी हुई है। सड़क के किनारे खड़े कई सूखे पेड़ हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। इन पेड़ों की सूखी और जर्जर टहनियां कभी भी तेज हवा या वाहनों की आवाजाही के दौरान सड़क पर गिरने से दुर्घटना हो सकता है।